गोमती नगर में सरेराह उत्पात मचाने और युवती से अभद्रता मामला !

लखनऊ। पॉश इलाके गोमती नगर में बुधवार दोपहर सरेराह शर्मसार करने वाली वारदात हुई। मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की। छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया। किसी तरह से वह संभली और दोनों वहां से चले गए। उत्पाती युवक यहां घंटों बवाल काटते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भारी बारिश से भरा पानी

भारी बारिश की वजह से मरीन ड्राइव पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया था। इसी दौरान 30-40 युवक यहां पहुंचे और पानी में खड़े होकर उत्पात मचाने लगे। इसी बीच जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ बाइक से एक युवक अपनी दोस्त के साथ आ रहा था।

हाथ से पानी फेंककर की अभद्रता

उत्पाती युवकों ने शोर मचाते हुए हाथ से दोनों पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच युवकों ने युवती को पकड़कर नीचे गिरा दिया। उसने किसी तरह खुद को संभाला। युवक ने बाइक उठाई और वहां से कुछ दूरी तक पैदल गए। फिर दोनों बाइक से चले गए।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज किया और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Basti :लालगंज क्षेत्र के कुआनो नदी में मिला महिला का शव

निष्कर्ष

गोमती नगर में हुई इस घटना ने शहर में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सक

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles