देश को विश्वगुरु बनाने हेतु करें मतदान-ओम प्रकाश आर्य



आर्य समाज बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने अमाजनमानस से चुनावी दावों के प्रलोभन में ना आकर निःस्वार्थ भाव से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को ही अश्वमेध यज्ञ कहा गया है। जब राष्ट्र के शीर्षस्थ लोग राष्ट्र को ज्ञानवान, धनवान, बलवान व चक्रवर्ती बनाने के लिए मंत्रणा करते थे और उस मंत्रणा से एक ठोस कानून बनाकर प्रजा में उसकी घोषणा करके क्रियान्वयन करते थे उसी का नाम अश्वमेध कहलाता था।

वर्तमान समय में उसी व्यवस्था का नाम लोकतंत्र है। कहा कि इस महापर्व में सभी देश वासियों को अपना आदर्श राजा चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है। अतः उसे अपने एवं देश के हित में स्वविवेक से एक ऐसे राजा का चुनाव करना चाहिए जो प्रजावत्सल और न्यायकारी होने के साथ समाज को दुर्गुणों, अंधविश्वास, गोहत्या, एवं दुर्व्यसनों से मुक्त कराने और ज्ञान विज्ञान क्रिया कौशल विस्तार हेतु प्रयासरत रहे।

मतदान एक महादान है इसलिए लोकतंत्र के महापर्व से इस कार्य का शुभारंभ अवश्य करे। जिस राष्ट्र में आपको सुरक्षा,शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, सुख, शांति, आनन्द प्राप्त हो रहा है उसके निर्माण में अवश्य भाग लें।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles