मणिपुर में जुल्म के सपा महिला मोर्चा ने कैन्डिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

बस्ती:- पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में नरसंहार, 140 से अधिक लोगोें की मौत और कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता भारती ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महिलाओं ने कैन्डिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

मणिपुर में हुए जुल्म के लिए किया गया प्रदर्शन

शास्त्री चौक से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा तक कैन्डिल मार्च लेकर निकली महिलायें दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, प्रधानमंत्री से इस मामलें में हस्तक्षेप और मणिपुर के मुख्यमंत्री के त्याग पत्र की मांग किया।

मणिपुर में जुल्म के सपा महिला मोर्चा ने कैन्डिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन


कैन्डिल मार्च से पूर्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि मणिपुर महीनोें से जल रहा है, निर्दोषों का कत्ले आम हो रहा है, बहू बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है फिर भी प्रधानमंत्री मोदी खामोश रहे। उनकी चुप्पी सिर्फ एक वीडियो पर टूटी जिसमें दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें अपमानित किया गया।

गीता भारती ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री से समय रहते मणिपुर घटनाक्रम पर चुप्पी तोड़ी होती तो आज हालात कुछ और होते। उन्होने मांग किया कि मणिपुर को सुलगनेे से बचाया जाय! हिंसा पर विराम लगे और बहू बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वालोें को कड़ी सजा मिले।

कैन्डिल मार्च निकालने वाली महिलाओं में सपा नेत्री गीता भारती के साथ मुख्य रूप से शकुन्तला चौरसिया, इन्द्रावती शुक्ला, प्रर्मिला, बबिता, विन्दवासिनी के साथ ही सपा महिला मोर्चा की अनेक सदस्य शामिल रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles