मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को करेंगे आर्य समाज के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन

आर्य समाज बस्ती के पचासवें वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में 4 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक होटल बालाजी प्रकाश रेलवे स्टेशन रोड बस्ती में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ओमप्रकाश आर्य जी प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा यह बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 4 अक्टूबर को स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पहले भी इस संगठन के रजत जयंती कार्यक्रम में भी योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ था।

स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने दी अपनी स्वीकृति :-

आर्य समाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वर्ण प्रगाढ़ से संबंध रहा है जिसके चलते स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी स्वीकृति भी दी है। उनकी स्वीकृति मिलते ही सभी आर्य समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हो गया। बस्ती की जनता उनको सुनने के लिए पहले से ही बहुत लालायित है।

आर्य वीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण 26 सितंबर से हो जाएगा प्रारम्भ :-

दिनेश शास्त्री मुख्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश द्वारा आर्यवीर वीरांगनाओं का प्रशिक्षण दिनांक 26 सितंबर से प्रारम्भ हो जाएगा। आर्य वीर दल का शौर्य प्रदर्शन दिनांक 7 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम संयोजक आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैदिक संस्कृति को स्थापित करना है। जिससे समाज में अंधविश्वास, पाखंड, बाल विवाह, मद्यपान आदि से अलग होकर के एकता भाईचारे और नारी सम्मान के पथ पर चलता हुआ भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग दे सके। आचार्य जोशी ने आमजन मानस से कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

बस्ती जिले मे आर्यवीर दल के शिविर का प्रथम दिवस

आर्य वीर दल बस्ती शिवर का निकाला गया शोभायात्रा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles