रेलवे स्टेशन पर गोंडा, लखनऊ और कानपुर के यात्रियों की भीड़ बढ़ी !

बस्ती। कांवड़ यात्रा के लिए बस्ती से अयोध्या तक हाईवे बंद होने से ट्रेनों पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। गोंडा, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली तक सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग आजकल ट्रेन से सफर करने लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या इधर बढ़ी हुई है। बस्ती से प्रतिदिन 25 से 30 हजार यात्रियों का आना-जाना हो रहा है।

गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन इन दिनों नो-रूम चल रही है। बुधवार को भी इसमें 16 वेटिंग रहा। बस्ती-बभनान स्टेशन मिलाकर 200 से अधिक यात्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। इंटरसिटी में यात्रियों का भार हल्का न होने की वजह वंदे भारत ट्रेन का महंगा किराया है। इसीलिए वंदे भारत नियमित होने के बाद भी इसकी सीटें खाली चल रही हैं।

लखनऊ और कानपुर की यात्रा करने वाले लोग लखनऊ-बरौनी में भी सीटें आरक्षित करा रहे हैं। दिल्ली जाने वाले यात्री गोरखधाम और वैशाली में सफर कर रहे हैं। हालांकि, इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग हो जा रही है। मुंबई जाने के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस रूट की अधिकतर ट्रेनें नो-रूम चल रही हैं। टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए रोजाना लाइन लग रही है। लेकिन, मुंबई के लिए ट्रेनों में सीटों का आरक्षण नहीं हो पा रहा है।

Basti News: घर के पास टहलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत !

नहीं चल पा रहीं दिल्ली और लखनऊ रूट की डबल डेकर बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे बंद होने से दिल्ली और लखनऊ रूट की डबल डेकर बसों का आवागमन बंद हो गया है। यह बसें बिहार से दिल्ली तक की यात्रा कराती हैं। इन दिनों निजी ट्रैवेल एजेंसियों की हाईवे की यह सेवा बंद है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों की ओर रुख करना पड़ रहा है। हाईवे के टोल प्लाजा पर लांग रूट के यात्री नहीं देखे जा रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा तिथि या तो बदल ली है या फिर ट्रेनों में बुकिंग करा रहे ह

basti http://basti

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles