बारिश-बाढ़ से तबाही की 8 PHOTOS:दिल्ली में घरों में घुसा पानी, मार्केट-श्मशान डूबे; छत्तीसगढ़ में बहे बुजुर्ग का शव झाड़ी में लटका मिला

देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून की बारिश, बाढ़ या लैंडस्लाइड से तबाही मची है। गंगा, यमुना समेत सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं।

दिल्ली-NCR में गुरुवार को यमुना का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंच गया। राहत शिविरों और श्मशान घाट में पानी घुस गया है। ऐसे ही हालात पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में है।

देश भर में बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड की 20 तस्वीरें देखिए…

1. दिल्ली: सड़कों पर पानी, फ्लाइओवर धंसा

दिल्ली का निगम बोध घाट इलाका गुरुवार को यमुना नदी के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया।

दिल्ली का निगम बोध घाट इलाका गुरुवार को यमुना नदी के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया।

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविरों में गुरुवार को पानी भर गया।

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविरों में गुरुवार को पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को श्मशान घाट के अंदर पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को श्मशान घाट के अंदर पानी भर गया।

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गुरुवार सुबह यमुना का पानी सड़कों तक चला आया।

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में गुरुवार सुबह यमुना का पानी सड़कों तक चला आया।

दिल्ली में गुरुवार को NH-44 पर फ्लाईओवर धंस गया। इससे एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

दिल्ली में गुरुवार को NH-44 पर फ्लाईओवर धंस गया। इससे एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।

दिल्ली में यमुना घाट पूरी तरह डूब गया है। झुग्गियों में 4 से 5 फीट पानी भर गया है।

दिल्ली में यमुना घाट पूरी तरह डूब गया है। झुग्गियों में 4 से 5 फीट पानी भर गया है।

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मोनेस्ट्री मार्केट डूब गया।

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मोनेस्ट्री मार्केट डूब गया।

2. पंजाब: पानी रोकने के लिए खुद बांध बना रहे लोग

पंजाब में 1655 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। नदियों का पानी रोकने के लिए लोग खुद बांध बनाने लगे हैं।

पंजाब में पुलिस बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

अमृतसर के रामदास इलाके में बाढ़ का पानी आ गया, लेकिन इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

3. छत्तीसगढ़: बांध टूटने से 4 गांव बहे

बलरामपुर में बुधवार रात पुराना बांध टूट गया। पानी की तेज धार में 4 गांव बह गए।

बांध बहने से पानी के साथ कई लोग बह गए। एक बुजुर्ग महिला का शव झाड़ियों में फंसा मिला।

कोरबा में लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है।

बारसूर में स्टेट हाईवे-5 पर बना पुल टूट गया है। लोग पुल पर सीढ़ी लगाकर आना-जान कर रहे हैं।

बारसूर में स्टेट हाईवे-5 पर बना पुल टूट गया है। लोग पुल पर सीढ़ी लगाकर आना-जान कर रहे हैं।

4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बाजार तक झेलम का पानी पहुंचा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे धंस गया।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बुधवार को चिनाब नदी के उफान पर आने से जिया पोता घाट डूब गया।

श्रीनगर में झेलम नदी का पानी बाजारों तक आ गया है। लोगों ने दुकानों से सामान खाली कर दिया है।

डोडा के भद्रवाह में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश के बाद पहाड़ी से पानी का सैलाब आ गया।

5. हिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड में दो घर ढहे, 6 मलबे में दबे

कुल्लू में गुरुवार को लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। एक की मौत हो गई। 6 लोग लापता हैं।

कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर है। नदी किनारे स्थित घरों को खाली करा लिया गया है।

कुल्लू में लगातार भारी बारिश के बाद ब्यास नदी में उफान आने से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles