लालगंज थानाक्षेत्र की बसौढ़ी निवासी यूट्यूबर पूनम चौहान ने सोशल मीडिया पर एक झूठी लूट का वीडियो वायरल किया। उन्होंने दावा किया कि अज्ञात चोरों ने चाकू दिखाकर उनसे जेवरात लूट लिए और बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
महिला के पारिवारिक मित्र ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला यूट्यूबर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूज बढ़ाने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस जांच में भी मामला फर्जी पाया गया। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि महिला शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि समय करीब 09.18 बजे थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत चोरी की फर्जी सूचना का किया गया खुलासा।
इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुधौली व थाना लालगंज पुलिस बल मय फॉरेंसिक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि घटना फर्जी है। महिला एक यूट्यूबर है,
सभी आमजन को अवगत कराया जा रहा है इस तरीके के गलत सूचना न दे अन्यथा गलत सूचना देने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी
news xpress live















