पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली, बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया अभ्यर्थियों द्वारा कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर संचालित की जाएगी। इच्छुक छात्र ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। छात्रों को आवेदन पत्र भरकर प्राचार्या कार्यालय में समय-सीमा का पालन करते हुए जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
news xprees live















