घटना के पीड़ित शिवम पुत्र शिवकुमार ग्राम डिडौहा, पोस्ट पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला बस्ती के निवासी हैं। उनकी दुकान “शिवम मोबाइल रिपेयरिंग शॉप” हरदिया चौराहा पर स्थित है।
घटना का विवरण
दिनांक 19 अगस्त 2025 को लगभग दोपहर 12 बजे, चन्द्रकेश्वर पुत्र लालता निवासी ग्राम सियरापार, पीड़ित की दुकान पर मोबाइल स्क्रीन लगवाने पहुंचे। जब दुकान मालिक ने भुगतान की मांग की तो चन्द्रकेश्वर ने जातिसूचक गालियाँ दीं और धमकी दी कि “हमसे पैसा लोगे?”।
हमला और तोड़फोड़
इसके बाद चन्द्रकेश्वर ने अपने नाती व अन्य साथियों को बुलाया। आरोपीगण में दुर्गेश चौधरी, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी, चुम्मन और भांजा हरिओम चौधरी शामिल थे।
सभी ने मिलकर दुकान संचालक को लात-घूँसों व डंडों से बुरी तरह पीटा और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इस हमले से दुकान में भारी नुकसान हुआ और पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।
आरोपियों का व्यवहार
पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग दबंग व मनबढ़ किस्म के हैं। वे आए दिन चौराहे पर विवाद और झगड़ा-लड़ाई करते रहते हैं, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान रहते हैं।
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई न होना
घटना के तुरंत बाद 19 अगस्त 2025 को पीड़ित ने थाना कोतवाली, बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।
पीड़ित की अपील
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती से निवेदन किया है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।र्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
news xpress live















