अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते रविवार को एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान के बगराम एयरबेस का ज़िक्र किया और कहा कि अमेरिका इसे दोबारा हासिल करना चाहता है.
और ऐसा न होने पर उन्होंने तालिबान सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को इसे बनाने वालों, यानी अमेरिका को वापस नहीं करता, तो बहुत बुरा होगा!!!”
हालांकि ट्रंप ने जब कुछ दिन पहले ब्रिटेन यात्रा के दौरान ऐसा ही बयान दिया था तो तालिबान सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई थी.
तालिबान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ज़ाकिर जलाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था, “अफ़ग़ानों ने इतिहास में कभी भी विदेशी सैन्य मौजूदगी स्वीकार नहीं की है और दोहा वार्ता और समझौते के दौरान इस संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था, लेकिन आगे की बातचीत के लिए दरवाज़े खुले हैं.”
NEWS XPRESS LIVE












