बस्ती : किसानों की पीड़ा पर गरजी कांग्रेस – खाद वितरण में पारदर्शिता की मांग

बस्ती जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी ने आज महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन

बस्ती, उत्तर प्रदेश |
बस्ती जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ चौधरी ने आज महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में यूरिया खाद की भीषण किल्लत को लेकर गहरी चिंता जताई गई है।

श्री चौधरी ने बताया कि खरीफ सीजन में फसलों की बुआई के बाद किसान यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में किसान खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। खाद वितरण केंद्रों पर कालाबाजारी और बिचौलियों की सक्रियता के चलते किसानों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।

हमारी आपसे निम्नलिखित मांगें हैं:

  1. प्रदेश भर में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
  2. खंड वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया आए।
  3. कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
  4. खाद वितरण की निगरानी के लिए स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएँ।

श्री चौधरी ने यह भी कहा कि खाद की अनुपलब्धता से न केवल फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को इस संकट को प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

ज्ञापन अंत में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करें, जिससे प्रदेश के अन्नदाता को समय रहते राहत मिल सके।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles