Basti News: नगर पालिका में आर्थिक संकट, धरने पर उतरे कर्मचारी

बस्ती। नगर पालिका साल भर से आर्थिक संकट से जूझ रही हैं, नगर पालिका के पास अब अधिकारी और इंजीनियर भी नहीं रह गए हैं। कर्मचारियों ने भी अब हाथ खड़े कर दिए हैं। वेतन और पारिश्रमिक न मिलने से क्षुब्ध कर्मचारी नगर विकास कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंगलवार से कार्य बहिष्कार करके धरना शुरू कर दिया। इससे कामकाज पूरी तरह रुका रहा।


कर्ज में डूबी नगर पालिका शहर के विकास कर्मचारियों काे नियमित रूप से वेतन भी नहीं दे पा रही है। दस माह से आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए नियमित कर्मचारी भी परेशान हैं। दिवाली जैसे महापर्व पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इसलिए दीपावली के पहले कर्मचारियों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोला था। वेतन और पारिश्रमिक न मिलने पर परेशान कर्मचारियों ने धरना शुरू किया।

Read also – Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 22 नवंबर को शिक्षकों ने किया मतदान


धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के समक्ष वेतन भुगतान के लिए सुबह सात से दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि ईओ का पद रिक्त होने से 1 नवंबर से वित्तीय आहरण वितरण का कार्य रुका है। अब तक नए ईओ की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मो. वसीम, राजाराम, सर्वेंद्र सिंह, दुर्गेश नंदन, लैश मोहम्मद, रईस, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Read also – Basti News: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी को मिली जमानत

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles