Basti News : आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं

बीआरसी पर आयोजित महिला शक्ति बंदन कार्यक्रम को मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संबोधित किया हर्रैया बीआरसी के मातृ शक्ति वंदन के आयोजन में मंत्री प्रतिभा शुक्ला जी मुख्य अतिथि के रूप मे आई, बाल विकास व पुष्टाहार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अब महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के योजनाएं संचालित कर रही है।

महिला शक्ति बंदन कार्यक्रम बीआरसी को संबोधित करती मंत्री प्रतिभा शुक्ला

बीआरसी पर आयोजित महिला शक्ति बंदन कार्यक्रम को मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संबोधित किया
मंत्री प्रतिभा जी ने कहा कि महिलाओं ने अपने कौशल से यह साबित किया है कि वह किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। समाज अब नारी शक्ति को कमतर न समझे देश की आजादी से लेकर महिलाएं अब तक हर मोर्चे पर सफल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबको एक साथ मिलकर आने का आह्वान किया तो पूरा देश इकट्ठा होकर उनका सहयोग करने लगा। प्रदेश सरकार खुद सहायता समूहों के द्वारा उन्हें लगातार आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

महिलाओं व बेटियों ने तमाम योजनाओं में हिस्सा लेकर सफलता का इतिहास रचा है। महिला आरक्षण बिल के माध्यम से सरकार महिलाओं को संपूर्णता प्रदान करेगी। महिलाएं अब हर क्षेत्र में पूरे दमदारी से परचम लहाराएंगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अब महिलाएं बड़ी संख्या में विधानसभा व लोकसभा में मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

कार्यक्रम विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, डॉ. ममता पांडेय ने संबोधित किया। मौके पर डॉ. सीमा श्रीवास्तव, राम श्रृंगार ओझा, केके सिंह, श्रीश पांडेय, राजेश द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।


Read also –Basti News: 120 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के आधार पर मिला रोजगार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles