श्री गौशाला कठार जंगल में जिला प्रशासन के न्यायिक सहयोग से कथित साधु द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सका लेकिन परिसर में अतिक्रमण न हो इसके लिए चहारदीवारी की परमावश्यकता है। इसलिए मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया है और उन्होंने इसकी सुरक्षा सहायता का आश्वासन भी दिया है
यह जानकारी ओम प्रकाश आर्य प्रधान न्यासी श्री गौशाला कठार जंगल बस्ती ने प्रेस को दी। ज्ञात हो कि गत बुधवार को ओम प्रकाश आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय और अनूप मिश्रा युवा जिलाध्यक्ष विकासशील व्यापार मण्डल व प्रबंधक उमा पब्लिक स्कूल बस्ती के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनसे जाकर मिले और गौशाला के सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सहायता से गौशाला परिसर एवं मंदिर में अवैध कब्जे की मंशा को विफल किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका का सीमा विस्तार, उत्तर प्रदेश के कासगंज में चल रहे कन्या गुरुकुल की भूमि को विवादमुक्त करने तथा सूबे में चल रहे वैदिक गुरुकुलों की सहायता और काशी शास्त्रार्थ स्थल वाराणसी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए अन्यत्र भूमि आबंटन के लिए भी निवेदन पत्र सौंपा।
अनूप कुमार मिश्र युवा जिलाध्यक्ष विकासशील व्यापार मण्डल बस्ती ने आए दिन जाम से जूझ रहे हर्दिया चौराहे के चौड़ीकरण एवं नाले के निर्माण तथा गोविंदनगर चीनी मिल को पुनः चालू करने के लिए निवेदन पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
गरुण ध्वज पाण्डेय
news xpress live















