बस्ती में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनपद की छह प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। समितियों पर यूरिया की कम आपूर्ति से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालाबाजारी रोकने और पर्याप्त खाद की मांग की गई।
वाल्टरगंज चीनी मिल को तुरंत चालू करने की मांग के साथ किसानों का गन्ना मूल्य और कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने पर जोर दिया गया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर चिंता जताई गई।
जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई गई। चोरी, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने की मांग की गई। थानों में भ्रष्टाचार पर भी ध्यान दिलाया गया स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
बिजली बिल में वृद्धि का मुद्दा उठाते हुए जबरन लगाए गए मीटरों को हटाने की मांग की गई। किसानों के लिए नहरों में पानी छोड़ने और उनकी मरम्मत की मांग भी रखी गई जावेद पिंडारी और प्रशांत यादव समेत कई सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो जन आंदोलन किया जाएगा
news xpress live















