बस्ती गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन मासूम बच्चों की हुई मौत मिट्टी खोदने से खेत में बन गया था काफी गहरा गड्ढा
गड्ढे में पानी का अंदाजा नहीं लगा सके तीन बच्चे डूबने से तीनों बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचे एसपी तीनों बच्चों के शव निकाल कर पीएम के लिए भेजा
मृत सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 साल बताई जा रही है एक साथ तीन मौत हो जाने से पूरे गांव में पसरा मातम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव का मामला
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि खेत में मिट्टी निकालने के कारण गड्ढा बना था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। बच्चों को गहराई का अंदाज़ा नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तीन मासूमों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।















