Basti : पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस लगाया न्याय की गुहार

मु.अ.सं. 126/25, धारा 105 बीएनएस, थाना-मुण्डेरवा, जनपद-बस्ती में विवेचना क्राइम ब्रांच SWAT टीम को सौंपने एवं गैर-जमानती वारंट जारी करने के संबंध मे निवेदन है कि प्रार्थी सौरभ मिश्रा पुत्र स्व. सतीश मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर रेवटी, थाना मुण्डेरवा, जिला बस्ती का रहने वाला हूं। मेरे पिता स्व. सतीश मिश्रा की निर्मम हत्या के मामले में थाना मुण्डेरवा से मु.अ.सं. 126/25, धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्तगण राजेश मिश्रा, सत्यभामा निश्रा एवं प्रिया मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।

घटना दर्ज होने के बाद एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। यह स्थिति मुकामी पुलिस की घोर लापरवाही को दर्शाती है और साक्ष्यों के नष्ट होने की संभावना को बढ़ा रही है। मुकामी पुलिस द्वारा अभियोक्ता प्रिया मिश्रा का NBW माननीय न्यायालय के कोर्ट से जारी नहीं करवाया गया है जिससे पुलिस की विवेचना संदेहास्पद हैं। साथ ही अभियुक्तगण द्वारा अग्रिम जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है तथा उच्च न्यायालय में एफआईआर रद्द करवाने एवं गिरफ्तारी पर रोक लगाने हेतु याचिकाएं दायर की गई हैं। ऐसे में अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करना अत्यंत आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है किः इस प्रकरण की विवेचना को क्राइम ब्रांच या SWAT टीम को तत्काल सौंपा जाए, ताकि निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित हो सके। सभी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। गिरफ्तारी में हो रही अनावश्यक देरी के संबंध में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएं। हम पीड़ित परिवारजन इस स्थिति से अत्यंत भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी से ही न्याय की प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ सकेगी।

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles