बस्ती में नवरात्रि और दशहरा के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।
महासंघ का कहना है कि नवरात्र दशहरा में गांव और शहरों में माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। बिजली कटौती से भक्तों और आयोजकों को परेशानी हो रही है। अंधेरे से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य सुशासन और निर्बाध सुविधा देना है। लेकिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही से यह प्रभावित हो रहा है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि अगर त्योहारों में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला प्रभारी मंत्री बिन्द त्रिपाठी, जिला संयोजक महेश हिन्दुस्तानी, सह संयोजक परमानन्द गुप्ता, जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह और प्रवक्ता शैलेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे।
news xpress live















