बस्ती | 25 जुलाई 2025
जनपद बस्ती में “विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति” के नेतृत्व में आज विद्यालयों के जबरन मर्जर (एकीकरण/बंद करने) की प्रक्रिया के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन व शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 11 बजे जीआईसी बस्ती ग्राउंड से आरंभ होकर गांधी नगर, कम्पनी बाग, फौव्वारा चौराहा, संत गाडगे तिराहा, न्याय मार्ग होते हुए शास्त्री चौक पहुंची और वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई।
प्रदर्शन के अंत में समिति के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी बस्ती को एक ज्ञापन सौंपा, जो महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित था।
रैली और प्रदर्शन का नेतृत्व
इस आंदोलन का नेतृत्व समिति के संरक्षक श्रद्धेय शिवराम कन्नौजिया, अध्यक्ष तिलकराम गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.पी. भारती, उपाध्यक्षगण वी.पी. सक्सेना, अशोक कुमार बौद्ध, भूपेन्द्र चौधरी, प्रमात्मा चौधरी, कमलेश सचान, महेन्द्र कुमार गौतम, महामंत्री एड. बुद्धिप्रकाश, कोषाध्यक्ष एड. रामसुमिरन कन्नौजिया, तथा सलाहकार बनवारी लाल कन्नौजिया की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर कंचन राव, संजय कुमार, सतीश चन्द्र, संतोष कुमार, आर.डी. आजाद, नरेन्द्र कुमार, कृपा राम, धर्मेन्द्र रतन, सनाराम, जानकी प्रसाद, समेत सैकड़ों की संख्या में अभिभावक, बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
मांग-पत्र-
1-विद्यालयों की चल रही पेयरिंग मर्जर के नाम पर प्रक्रिया को रोकी जाय तथा विद्यालय बन्द न किया जाय।
2-नियमानुसार कक्षा 1 से कक्षा 5 तक छात्रों के लिए विद्यालय की अधिकतम दूरी 1 कि०मी० तथा कक्षा-6 से कक्षा-8 तक छात्रों के लिए विद्यालय की अधिकतम दूरी 3 कि०मी० ही हों।
3-विद्यालय में कक्षा के अनुरूप शिक्षक की नियुक्ति किया जाय।
4- शिक्षकों से शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्य न लिया जाय जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
5-पूरे देश एन०सी०आर०टी० की तर्जपर एक ही पाठ्यक्रम सभी विद्यालय में लागू की जाय।















