बिहार चुनाव: BJP ने दूसरी लिस्ट की जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट
BJP 2nd Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं. मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है. जबकि IPS आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है. मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है. यहां से सुरेश शर्मा पहले BJP के उम्मीदवार हुआ करते थे. इस बार भी सुरेश शर्मा टिकट की रेस में थे. लेकिन भाजपा ने रंजन कुमार को टिकट दिया है.
मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मिथिला की लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है. मैथिली ठाकुर ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ज्वाईन किया था. उन्हें दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है.
BJP की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

बिहार चुनाव: BJP ने दूसरी लिस्ट की जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट
NEWS XPRESS LIVE












