बस्ती के रुधौली नगर पंचायत में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। हनुमान भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ आयोजित इन भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मरीजों, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर पंचायत रुधौली के शांति नगर वार्ड स्थित होप हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सौरभ शुक्ला और डॉ. रेखा शुक्ला के नेतृत्व में अस्पताल तिराहे के पास एक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। इस भंडारे में मरीजों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ देखी गई।
इस अवसर पर बृजेश चंद्र मिश्रा, सुशांत पांडे, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. संदीप शुक्ला, विजेंद्र पाल, डॉ. सत्यदेव मिश्रा, विजय तिवारी, शैलेश पांडे, हेमंत राव, पूजा, प्रीति, अजय सेन सिंह सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इसी क्रम में, रुधौली-बस्ती मार्ग पर कृष्ण देव सिंह के सौजन्य से भी श्रद्धालुओं के लिए एक भंडारे का आयोजन किया गया। सभासद प्रतिनिधि चतुर्भुज तिवारी, श्याम बली बाबा, ताराचंद सोनी, संतोष शर्मा, ओम सोनी, मनीष सिंह और रोली सहित वार्ड के कई नागरिक इस दौरान उपस्थित रहे। यहां पूरी, छोले, चावल, बूंदी के लड्डू, रस और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे राहगीरों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भगवान हनुमान की पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस अवसर पर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।दैनिक भास्कर को G











