दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जिस सीए के परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी, आज यानी 9 जून को उसी के आखिरी सदस्य यानी सीए के पिता की भी मौत हो गई है।
बीते बुधवार हौजरानी अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से एक ही परिवार के 5 लोग व तीन उनके रिश्तेदार मारे गए थे।
वह परिवार गुरुग्राम के सीए विवेक अग्रवाल का था। अग्निकांड के बाद विवेक के परिवार में सिर्फ पिता बचे थे, जिनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मंगलवार को विवेक के पिता राधेश्याम अग्रवाल का भी निधन हो गया और इसके साथ ही अब पूरा अग्रवाल परिवार खत्म हो गया है। उनका आज ही शाम गुरुग्राम में अंतिम संस्कार हो सकता है।











