हर्रैया विकास क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। सरकार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है। लेकिन वास्तविकता में लोगों को 2-4 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
मिलने वाली थोड़ी बिजली में भी लोकल फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे आपूर्ति और भी बाधित हो रही है। बिजली न मिलने से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। धान की सिंचाई के लिए इस समय बिजली अत्यंत आवश्यक है। इसके अभाव में किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के महादेवरी गांव की स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां लोकल फॉल्ट के कारण पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह बाधित है। इससे ग्रामीणों की रात की नींद हराम हो गई है तथा किसानों की फैसले सूख रही है।
स्थानीय निवासी दीपक, शिव शंकर शुक्ला, रोहित, विकास और रमेश सहित कई लोगों ने इस व्यवस्था पर गहरा रोष प्रकट किया है। लोगों का कहना है कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। बिजली विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
news xprees live















