खेत में पिता का हल, सीमा पर भाइयों की वर्दी… और बेटे ने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया UPSC

प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है कटिहार जिले के फलका प्रखंड अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत के फूलडोभी गांव के सन्नी राज सन्नी ने। सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 526वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया,

बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। सन्नी की इस सफलता से परिवार और ग्रामीणों में उत्साह है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बता रहे हैं। सन्नी की सफलता के पीछे संघर्ष और अनुशासन से भरा पारिवारिक माहौल है। उनके पिता कन्हैया कुमार सिंह एक साधारण किसान हैं, जबकि माता किरण देवी गृहिणी हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बच्चों की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। सन्नी के दो बड़े भाई भी सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं। एक भाई भारतीय सेना में जवान हैं, जबकि दूसरे बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्य कर रहे हैं। पिता के परिश्रम और भाइयों की वर्दी ने सन्नी के भीतर देश सेवा का जज्बा पैदा किया,

जिसने उन्हें सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया। सन्नी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय फूलडोभी से हुई। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगरूचक से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें वे जिला टॉपर रहे। इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएस कॉलेज, कटिहार से पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और वहीं रहते हुए यूपीएससी की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 526वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles