शिवजी की मूर्ति के सामने गले और हाथ की नस काटकर दी जान

भगवान मुझे बुला रहे हैं'

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत सेक्टर डेल्टा-2 श्मशान घाट में शिवजी की मूर्ति के पास सोमवार को ऑटो चालक का शव मिला।

पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक ने सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ और गले की नस काटकर आत्महत्या कर ली। युवक की पैंट की जेब से गांजा की पुड़िया बरामद हुई।

तीन दिन पहले ऑटो छीने जाने से परेशान था। परिजनों ने आरोप से इनकार करते हुए पुलिस से लिखित में शिकायत नहीं की है। क्षेत्र के ग्राम साकीपुर निवासी राहुल (30) किराये के मकान में मां के साथ रहता था। युवक की बुलंदशहर निवासी महिला से 2018 में शादी हुई थी।

करीब सात साल से पत्नी पारिवारिक कारण से बुलंदशहर में रह रही है। उसने युवक पर मामला भी दर्ज करा रखा है। राहुल शराब और गांजा के नशे का लती था। इसी से परेशान होकर पत्नी अलग रहने लगी थी। तीन दिन पहले उसकी मां ने काम नहीं करने पर किसी दूसरे युवक को टेंपो चलाने के लिए दे दिया था।

इससे वह मानसिक तनाव में आ गया था। मां से कहता था कि भगवान उसे बुला रहे हैं। सोमवार को घर नहीं आने पर परिजनों उसे तलाश रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को पीआरवी से सूचना मिली कि श्मशान घाट में युवक मृत पड़ा हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान राहुल के रूप में कराई।

शव श्मशान घाट में स्थित शिवजी की मूर्ति के पास मिला। मृतक के गले पर कटा हुआ निशान पाया गया। हाथों पर खून लगा था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। मौके से सब्जी काटने का चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस को पीड़ित परिजनों ने बताया राहुल पिछले कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव में था। घटना के वक्त उसके पास फोन नहीं था। पत्नी के अलग रहने से भी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles