बस्ती के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए छात्र-छात्राओं के लिए न्यू एकेडमिक वीक ओरियंटेशन कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम 1 से 6 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
गुरुवार को कार्यक्रम के चौथे दिन विद्यार्थियों ने व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समूह चर्चा में भाग लिया। छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति, गीत-संगीत, भाषण और प्रश्नोत्तरी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
संस्थान के प्राचार्य गोविंद कुमार ने बताया कि ओरियंटेशन वीक हर साल नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है। इससे छात्र संस्थान के माहौल से परिचित होते हैं। उन्हें यहां की सुविधाओं और रोजगारपरक गतिविधियों की जानकारी मिलती है।

शिक्षकों का कहना है कि आईटीआई केवल तकनीकी शिक्षा का केंद्र नहीं है। यह छात्रों के समग्र विकास पर भी ध्यान देता है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। साथ ही उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
NEWS XPREES LIVE















