
बस्ती जिले के रूधौली में महेश प्रताप इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपदीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला श्रेया मोदनवाल और अन्यया भट्ट के बीच हुआ। इस मुकाबले में श्रेया मोदनवाल विजयी रहीं। इसके अलावा आंशिका और श्रृष्टि के बीच भी प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुभाष वर्मा ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित कुमार यादव (जिला क्रीड़ा सचिव, जीईसी बस्ती), विवेक कुमार श्रीवास्तव (जीआईसी पिपराहिया गौर), रमेशचंद्र गुप्ता (किसान इंटर कॉलेज भानपुर), अजय कुमार वर्मा, झिनकुराम, त्रिवेणी राम चौधरी (इंटर कॉलेज कलवारी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में फाइलेरिया अभियान को लेकर आशाओं की बैठक आयोजित की गई। अधीक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ता 10 अगस्त से फाइलेरिया अभियान को सफल बनाएं। सभी आशा घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगी। एक दिन में 25 घरों में लोगों को दवा देनी है। इस मौके पर बीपीएम बृजभूषण, बीसीपीएम ज्योति यादव और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
news xprees live















