आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, गोरक्ष प्रांत, जनपद बस्ती के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती को सौंपा गया। यह ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय मास्टरमाइंड अपराधी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा व उसकी सहयोगी नसरीन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा एवं नसरीन हिंदू बहन-बेटियों के जबरन धर्मांतरण, लव जिहाद और अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन आरोपियों ने हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए बहन-बेटियों का शोषण एवं मानसिक-शारीरिक अत्याचार किया है। इनके नेटवर्क की जड़ें भारत सहित कई अन्य देशों में फैली हुई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, उसकी सहयोगी नसरीन और सभी सहयोगियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और इस पूरे प्रकरण की SIT जांच कराई जाए।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बस्ती के जिलाध्यक्ष श्री स्नेह पाण्डेय, राष्ट्रीय बजरंग दल बस्ती के जिलाध्यक्ष श्री मनमोहन त्रिपाठी, जिला संरक्षक श्री प्रमोद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कश्यप, जिला महामंत्री श्री वशिष्ठ मुनि, जिला उपाध्यक्ष श्री अजय मिश्रा, जिला मंत्री श्री अनिल प्रजापति, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कन्नौजिया, जिला मंत्री श्री विनोद निषाद तथा राष्ट्रीय महिला परिषद की वंदना, गीता देवी, प्रभावती देवी, मालती देवी, चंद्रावती देवी, फूलमती, अनामिका, रीना देवी, गीता रानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
news xpress live















