लालगंज में फर्जी लूट की सूचना पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेव पेट्रोल पंप के पास दो भाइयों के बीच जमीन/संपत्ति के विवाद को लेकर फर्जी लूट की सूचना देने का मामला सामने आया।
एबीएस टीवी समाचार पर प्रसारित खबर का असर हुआ और मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई।
सीओ रुदौली ने जानकारी दी कि जांच में यह साबित हुआ कि लूट की घटना नहीं हुई थी, बल्कि पारिवारिक विवाद के चलते झूठी सूचना दी गई थी।
इस संबंध में लालगंज पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ ने स्पष्ट किया कि फर्जी सूचना देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आगे से कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत न कर सके।
news xpress live















