बस्ती जनपद में ओमवीर हॉस्पिटल कैली रोड पर एक गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम मरहा निवासी वीरेन्द्र प्रताप ने आरोप लगाया है कि उनके पिता स्व. पल्टूराम की मृत्यु अस्पताल में गलत ऑपरेशन के चलते हुई। परिजनों ने इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) बस्ती को पहले ही दिनांक 19 जुलाई 2025 को लिखित शिकायत दी थी।
CMO द्वारा गठित जांच टीम में ACMO अशोक कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया था, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह टीम अस्पताल के डॉ. नवीन चौधरी और संचालिका डॉ. अर्चना चौधरी को बचाने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित ने अब जिलाधिकारी बस्ती को पत्र लिखकर CMO की जांच टीम को हटाने और उच्च स्तरीय मजिस्ट्रेटिव जांच टीम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की माँग की है।
वीरेन्द्र प्रताप ने कहा:
“यह सिर्फ मेरे पिता की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अगर आज न्याय नहीं मिला, तो कल और भी निर्दोषों की जान जा सकती है।”
🔍 प्रशासन पर सवाल
पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब यह देखना होगा कि जिलाधिकारी बस्तीइस गंभीर प्रकरण पर क्या कदम उठाते हैं।
बस्ती जिले में ओमवीर हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मजिस्ट्रेट जांच की मांग।
बस्ती जिले में ओमवीर हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मजिस्ट्रेट जांच की मांग।ओमवीर हॉस्पिटल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई मौत पीड़ित ने निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच की माँग की















