मन की बात पुलिस के साथ कार्यक्रम का आयोजनः बस्ती में ट्रांसजेंडरों ने साझा की बात, एसपी बोले- समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएंबस्ती पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षा गृह में बुधवार को मन की बात पुलिस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय और पुलिस के बीच विश्वास, समझदारी और सहयोग की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने की, जबकि संचालन का दायित्व इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ अजय पांडेय ने निभाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
ट्रांसजेंडर समुदाय ने उठाई अपनी बातेंकार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने भाग लिया और भेदभाव, रोजगार की कमी, और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को खुलकर रखा।
उन्होंने कहा कि हम अक्सर अपनी पहचान को लेकर असहज महसूस करते हैं। हमें समाज में वो सम्मान नहीं मिलता जिसके हम हकदार हैंपुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने समुदाय को आश्वस्त किया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।
समाज के हर व्यक्ति की अपनी एक अहम भूमिका है और ट्रांसजेंडर भी समाज को सशक्त बनाने में योगदान दे सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के संवादात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। जिससे सामजिक समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।
news xpress live















