
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक विधवा ने ग्राम प्रधान पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बैडारी मुस्तहकम गांव की मीरा देवी बुधवार को अपने तीन बेटियों और 12 वर्षीय बेटे विपिन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं।
मीरा देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने उनके पति ध्रुवचन्द्र को शराब पिलाकर जमीन अपने नाम करवा ली। 20 अगस्त को प्रधान ने उनके पति को अत्यधिक शराब पिलाई। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

विधवा का कहना है कि अब प्रधान उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 27 दिसंबर 2024 को जबरन नुमाइशी वैनामा लिखवाया गया। प्रधान ने वैनामे में दिखाए गए पैसे भी वापस ले लिए। मीरा देवी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पति की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई। उनका 12 वर्षीय बेटा विपिन, जिसने पिता को मुखाग्नि दी, न्याय के लिए भटक रहा है।
ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह प्रधानी चुनाव से जुड़ी राजनीतिक साजिश है। प्रधान के मुताबिक उन्होंने ध्रुवचन्द्र को जमीन के लिए 8 लाख रुपये दिए थे। इसमें कुछ नकद और कुछ बैंक खाते में भुगतान किया गया था।
news xprees live















