सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी:बप्पा की आरती करते आए नजर; रितेश देशमुख और जेनेलिया भी हुए शामिल

बॉलीवुड में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बुधवार को सलमान खान ने भी परिवार के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया। इस अवसर पर वह अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती करते हुए नजर आए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई हैं। बप्पा के आगमन के इस शुभ अवसर पर खान और शर्मा परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी भक्ति में डूबे नजर आए। एक्टर ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सलीम खान ने पत्नी सलमा संग की बप्पा की आरती।

सलीम खान ने पत्नी सलमा संग की बप्पा की आरती।

अरबाज खान ने श्रद्धा भाव से की बप्पा की आरती।

अरबाज खान ने श्रद्धा भाव से की बप्पा की आरती।

अर्पिता ने पति आयुष शर्मा और बच्चों के साथ की आरती।

अर्पिता ने पति आयुष शर्मा और बच्चों के साथ की आरती।

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ आरती करते दिखे।

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया और दोनों बच्चों के साथ आरती करते दिखे।

वहीं, इस वीडियो में यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, यह शख्स हर धर्म का सम्मान करता है।, दूसरे ने कहा, भाईजान को प्यार। तीसरे ने कहा, इसीलिए मैं उन्हें बहुत प्यार करता। वह और उनके परिवार सच्चे इंस्पिरेशन हैं। आई लव यू सलमान। इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थी। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान है, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह 2020 में हुए इंडो-चाइना वॉर पर आधारित फिल्म है।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles