साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. लंबे समय से उनके अफेयर की खबरें आती रही हैं, लेकिन अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई की रस्में 3 अक्टूबर की सुबह विजय देवरकोंडा के घर पर पूरी हुईं. इस खास मौके पर केवल करीबी परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त ही मौजूद थे. ये खबर दोनों के फैंस के लिए काफी खुशी लेकर आई है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को बेहद प्राइवेट तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया

और ज्यादा मीडिया कवरेज से भी बचना चाहा. दोनों ने सगाई कर ली है, हालांकि अभी तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. जानकारी के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी अगले साल यानी फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में होने वाली है.
खबर है कि यह शादी किसी बड़े और मशहूर डेस्टिनेशन स्पॉट पर की जाएगी. शादी की तैयारियां भी गुपचुप तरीके से शुरू कर दी गई हैं.













