दलीप ट्रॉफी फाइनल- सेंट्रल से सारांश जैन को 5 विकेट:साउथ जोन 149 रन पर ऑलआउट; स्टंप्स तक सेंट्रल जॉन का स्कोर- 50/0

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टंप्स तक सेंट्रल जोन ने बगैर नुकसान 50 रन बना लिए हैं। टीम से दानिश मालेवर (28 रन) और अक्षय वाडकर (20 रन) पर नाबाद लौटे है। सेंट्रल से सारांश जैन ने 5 विकेट लिए। जबकि कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट चटकाए।

दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।

सारांश जैन को 5 विकेट साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए तन्मय अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा सलमान निजार 24, अंकित शर्मा 20, रिकी भुई 15 और एमडी निधेश 12 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट झटके।

साउथ जोन का सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन के खिलाफ ड्रॉ रहा था। वहीं सेंट्रल जोन ने दूसरा सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन के खिलाफ खेला और यह मैच भी ड्रॉ रहा था।

साउथ जोन ने 13 बार दिलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है, जबकि सेंट्रल जोन ने 6 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • साउथ जोन: मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान), तन्मय अग्रवाल, आंद्रे सिद्धार्थ, गुरजापनीत सिंह, वासुकी कौशिक, मोहित काले, एमडी निधेश, रिकी भुई, सलमान निजार, रविचंद्रन स्मरण, अंकित शर्मा।
  • सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), यश राठौड़, दानिश मालेवार, अक्षय वाडकर, शुभम शर्मा, उपेंद्र यादव, सारांश जैन, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन।

दलीप ट्रॉफी की बादशाहत वेस्ट जोन के पास मुंबई शुरुआत से भारतीय क्रिकेट का सेंटर रहा है। मुंबई वेस्ट जोन में आता है, लिहाजा दलीप ट्रॉफी में वेस्ट की टीम को इसका काफी फायदा भी हुआ। सबसे ज्यादा 19 बार वेस्ट जोन ने ही खिताब जीता है। टीम ने शुरूआती चारों सीजन अपने नाम किए थे। नॉर्थ जोन 18 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है।

27वीं बार आमने-सामने हैं दोनों टीमें साउथ जोन और सेंट्रल जोन 27वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 8-8 जीतें हैं। वहीं, 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles