81 की सायरा बानो का आज भी है जलवा, फूलों वाला सूट पहन ब्लॉकबस्टर देने वाली 30 साल छोटी एक्ट्रेस को छोड़ा पीछे

बप्पा के दर्शन के लिए के लिए बॉलीवुड के सितारे अलग- अलग पंडाल में पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के गणपति बप्पा से मनोकामना मांगने भी कई स्टार्स पहुंचे। लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं 81 साल की सायरा बानो। जो सूट में किसी अप्सरा जैसी नजर आईं।

दिलीप कुमार की दूसरी बीवी सायरा बानो एक समय पर बॉलीवुड की रानी थीं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हुआ करते थे। पर गौर करने वाली बात तो यह है कि दिग्गज एक्ट्रेस अब 81 साल की हो गई हैं और उनकी खूबसूरती आज भी जरा कम नहीं हुई। महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार संग उनकी फोटोज सामने आई हैं, जहां वो गणपति बप्पा के दर्शन करती दिखीं। सिर्फ सायरा ही नहीं, कई सितारे बप्पा के दर्शन करने पहुंचें।

ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली करिश्मा कपूर की भी मंत्री संग फोटोज सामने आई। लेकिन सारी हसीनाओं को पीछे छोड़ सारा फूलों वाला सुंदर- सा सूट पहनकर छा गईं। 81 की उम्र में उनकी खूबसूरती देख आप भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। चलिए अब देखते हैं सितारों की कुछ फोटोज। (फोटो साभार: योगेन शाह, एक्स@ShelarAshish)

81 साल की सायरा को देख फैंस खुश

81 साल की सायरा को देख फैंस खुश

सालों पहने बॉलीवुड की जिन एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर राज किया, वो अब सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं। सायरा बानो भी इनमें से एक हैं। लेकिन गणपति बप्पा का आर्शीवाद लेने के लिए वो पहुंचीं। और, इतना सुंदर सूट पहनी दिखीं कि फिर उनके सामने बाकी सभी एक्ट्रेस का अंदाज फेल होता नजर आया। सायरा ने दिखा दिया कि उनका देसी अंदाज आज भी बेस्ट है।

फूलों वाला पहना है सूट

फूलों वाला पहना है सूट

फोटो में सायरा बानों वाइट कलर का सूट पहनी दिख रही हैं। जिसपर बने रेड और ब्लू फूलों वाले डिजाइन काफी सुंदर नजर आए। कुर्ते को सुंदर बनाने के लिए स्लीव्स का बेल वाला डिजाइन रखा गया है। साथ ही वाइट और रेड लेस जोड़कर खूबसूरती में इजाफा किया गया। लुक को कंप्लीट बनाने के लिए सायरा लाल रंग का भी दुपट्टा ओढ़ी नजर आईं। हाथ में उन्होंने सोने के कंगन पहने। और, बन वाला हेयरस्टाइल किया।

प्रिंटेड शर्ट पहने दिखे सचिन तेंदुलकर

प्रिंटेड शर्ट पहने दिखे सचिन तेंदुलकर

मंत्री जी संग सचिन की भी फोटो सामने आई। जिसमें वो प्रिंटेड शर्ट पहने दिख रहे हैं। उनकी शर्च पर कॉलर ऐड कर लुक को पॉवरफुल बनाया गया है। साथ ही शर्ट की स्लीव्स को उन्होंने फोल्ड किया । शर्ट के साथ सचिन ब्लैक पैंट पहने दिखे। और, फिर माथे पर तिलक लगाकर भक्ति दिखाई। सचिन के हाथ में दिख रहा सोने का चमचमाता ब्रेसलेट भी ध्यान खींच रहा है।

सूट में दिखा करिश्मा का देसी लुक

सूट में दिखा करिश्मा का देसी लुक

करिश्मा कपूर की सादगी भी देखते बनी। उन्होंने पिंक जैसी टोन वाला सूट पहना है। जिसपर ऑफ-व्हाइट फूलों वाले डिजाइन बने नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के सूट का ए लाइन वाला डिजाइन है। जो क्वाटर स्लीव्स के साथ लुक को क्लासी बना रहा है। साथ में करिश्मा ने प्रिंटेड दुपट्टा ओढ़ा। और, कानों में झुमके पहनकर लुक को कंप्लीट बना लिया।

रोहित शेट्टी भी आए नजर

रोहित शेट्टी भी आए नजर

रोहित शेट्टी भी बप्पा की भक्ति दिखाते नजर आए और लुक सुपर डैशिंग दिखा। वो ब्लू कलर की शर्ट पहने दिखे। जिसकी शेड इतनी डार्क है कि लुक खुद ब खुद बेस्ट बन गया। और, साथ में उन्होंने लूज फिट वाली ब्लैक पैंट्स पहनी। जिससे रोहित का लुक कंप्लीट बनता दिखा।

ईशा कोपिकर का लुक भी देखें

ईशा कोपिकर का लुक भी देखें

वाइट कलर की साड़ी में ईशा कोपिकर ने भी देसी ठाठ दिखाने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। वो नी नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनी दिख रही हैं। जिसपर गोल्ड सुनहरे धागे से काम किया गया है। जबकि बलाउज की स्लीव्स शॉर्ट नजर आईं। ईशा की साड़ी के बॉर्डर पर बने डिजाइन भी उनकी खूसबूरती को दोगुना कर गए। साथ में ईशा ने हैवी जूलरी पेयर कर लुक को खास बना लिया।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles