इंडोनेशिया एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। गुरुवार (2 अप्रैल) तड़के देश के पूर्वी हिस्से में स्थित टेर्नेंट शहर के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोग खुले मैदानों में शरण लेते नजर आए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई, जो बेहद शक्तिशाली मानी जाती है।
सुनामी का खतरा, प्रशासन अलर्ट पर
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशियाई जलक्षेत्र में भूकंप के बाद समुद्र में लहरें उठीं, जिससे तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया।
एक की मौत, नुकसान का आकलन जारी
अधिकारियों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, नुकसान का पूरा आकलन अभी जारी है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समुद्र तट से दूर रहें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं।














