कप्तानगंज (बस्ती)। चार दिनों तक चली कांवड़ यात्रा को शांति व सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने पर पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनंदन को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने धन्यवाद दिया है। हालांकि इस यात्रा के दौरान कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी चूक देखने को मिली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
दरअसल, कप्तानगंज थानाध्यक्ष सुनील गौड़ की लापरवाही के चलते कांवड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप है कि उनकी उदासीनता और उचित प्रबंध न होने के कारण नाराज कांवड़ियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए श्रद्धालुओं ने आगजनी की और SHO की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
4 दिन चले काँवड़ यात्रा को शकुशल सम्पन्न कराने पर दिया SP को धन्यवादकप्तानगंज थानाध्यक्ष सुनील गौड़ की चूक से कांवड़ियों में था
आक्रोश,जमकर काटा था बवालआक्रोशित कांवड़ियों ने आगजनी के साथ SHO की गाड़ी भी की थी छतिग्रस्त
नाराज कांवड़ियों को मनाने के लिए SP ने खुद सम्भाला था मोर्चाकांवड़ियों के जत्थे के साथ SP अभिनंदन ने पैदल चल कराया था मामले को शांत
SP और अखिलेश सिंह की सूझबूझ से टला था बड़ा हादसा,हो सकता था बहराइच जैसा काण्ड लापरवाह दारोगा सुनील गौड़ के खिलाफ कार्यवाही करने की भी अखिलेश सिंह ने SP से की शिकायत















