विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए योग शिक्षकों का सतत प्रयासफल उद्यान पार्क में योग शिविर आयोजित, डॉ. नवीन सिंह ने कराया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व इंडियन योग एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरपर्सन पीयूष कांत मिश्रा एवं सचिव अमित गर्ग के निर्देशन तथा पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन एवं सह सचिव डॉ. रमेश चंद्रा के नेतृत्व में विभिन्न योग शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उद्यान विभाग के फल उद्यान पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया।


यह जानकारी देते हुए आईवाईए के कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।


योग शिविर में योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने आहार, विचार और व्यवहार को संयमित रखते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाए तो वह शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।
शिविर में प्रमुख रूप से सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय, के.डी. वर्मा सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


गरुण ध्वज पाण्डेय

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles