कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप !

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उससे शादी के कागजात तैयार कराए और फिर उसे अपने घर ले जाकर एक महीने तक अपने साथ रखा। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद, आरोपी ने मारपीट की, अपशब्द कहे, और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शोभनाथ समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा सीओ सिटी को सौंपा गया है।

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या का शक

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles