चलती टेंपो से अलग हुआ पहिया… और फिर जो हुआ, वो चौंकाने वाला था!

कप्तानगंज (बस्ती)। शुक्रवार को खजुहा गांव के पास एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई जब दोपहर में एक टेंपो का एक्सल टूट गया और उसका अगला पहिया अलग हो गया। इस घटना में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुंचाई।

टेंपो हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर तिवारी (महराजगंज) गांव के रहने वाले संजय कुमार चला रहे थे, जो अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में कटरी गांव जा रहे थे। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब खजुहा गांव के पास टेंपो का एक्सल टूटने से उसका अगला पहिया अलग हो गया। चालक की सूझबूझ के कारण टेंपो पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद टेंपो को सड़क के किनारे हटाकर यातायात को सुचारु रूप से चालू करवाया।

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या का शक

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles