डिंपल ने तोड़ा मुलायम सिंह यादव का रिकॉर्ड, जिसे कोई न तोड़ पाया

डिंपल यादव ने मैनपुरी में जीत हासिल कर न केवल समाजवादी पार्टी की विरासत को संभाला, बल्कि उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिसे मुलायम सिंह यादव ने स्थापित किया था। यह रिकॉर्ड मैनपुरी से सर्वाधिक मत प्राप्त करने का है। मुलायम सिंह यादव को पीछे छोड़कर, डिंपल यादव मैनपुरी से आम चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली सांसद बन गई हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल के नाम एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे अपने ससुर मुलायम सिंह को पीछे छोड़ मैनपुरी लोकसभा के सामान्य चुनाव में सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाली सांसद बन गई हैं। जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड सैफई परिवार के पास ही रहा है और अब यह डिंपल यादव के नाम हो गया है।

अगर मैनपुरी लोकसभा के सामान्य चुनाव की बात करें तो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने 2014 के आम चुनाव में सबसे अधिक 595,918 मत प्राप्त किए थे। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। डिंपल यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने ससुर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 598,526 मत प्राप्त किए हैं। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सैफई परिवार के बाहर से भी सपा के सांसद चुने गए हैं, लेकिन जितना मत सैफई परिवार को मिला है, उतना कोई अन्य सांसद नहीं प्राप्त कर सका।

उपचुनाव में तेज प्रताप के नाम है रिकॉर्ड

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अब तक तीन बार उपचुनाव हो चुके हैं। उपचुनाव में तीनों बार सैफई परिवार से ही सांसद चुने गए हैं। 2004 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट जीतने के बाद खाली की तो उनके भतीजे धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया। धर्मेंद्र यादव ने इस चुनाव में 348,999 मत प्राप्त किए। 2014 में मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज करने के बाद सीट खाली की तो उनके पोते तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा गया। तेज प्रताप यादव उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले सांसद बने, उन्हें 653,686 मत मिले। 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में उतारा। डिंपल यादव ने इस चुनाव में 618,120 मत प्राप्त किए।

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles