Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन की सही तिथि 8 या 9 अगस्त? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूर्ण जानकारी

रक्षाबन्धन भारतीय धर्म संस्कृति के अनुसार रक्षाबन्धन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। यह एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।

 रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। राखी सामान्यतः बहनें भाई को ही बाँधती हैं

लेकिन इस वर्ष यानी 2025 में रक्षाबंधन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। कहीं 8 अगस्त तो कहीं 9 अगस्त की बात कही जा रही है। आइए जानें इस बार Raksha Bandhan 2025 की सही तिथि, राखी बांधने का मुहूर्त और क्या भद्रा काल रहेगा प्रभावी।


रक्षाबंधन 2025: 8 या 9 अगस्त – कौन सी है सही तिथि?

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:14 बजे से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को दोपहर 1:34 बजे तक रहेगा। चूंकि उदयातिथि (जिस दिन सूर्योदय के समय पूर्णिमा हो) का महत्व अधिक होता है, इसीलिए रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को पूरे देश में मनाया जाएगा।


क्या रक्षाबंधन 2025 पर भद्रा का साया रहेगा?

नहीं, रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल नहीं रहेगा। भद्राकाल 8 अगस्त की रात में ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में 9 अगस्त को दिनभर राखी बांधना पूर्णत: शुभ और सुरक्षित रहेगा।


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2025 राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Rakhi Bandhan ka Muhurat) पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भाईयों को राखी बांधने का काफी लंबी अवधि मिलने वाली है। बता दें कि इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।


सारांश

  • रक्षाबंधन तिथि: शनिवार, 9 अगस्त 2025
  • भद्रा काल: नहीं रहेगा
  • राखी बांधने का शुभ समय: सुबह से रात तक कई मुहूर्त उपलब्ध
Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles