माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके फाउंडेशन ने बयान जारी करके दी। इससे पहले खबरें आई थीं
कि सरकार ने उनके निमंत्रण की फिर से समीक्षा की है और वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। बिल गेट्स फाउंडेशन ने कहा, “वह एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल हो रहे हैं। वह तय समय पर वहां पर मौजूद रहेंगे और मुख्य भाषण देंगे।” इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था
कि वह एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा नहीं लेंगे। फाउंडेशन ने इस दावों का खंडन किया है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने यह स्पष्ट किया है
कि बिल गेट्स AI Impact Summit में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लेंगे और अपना मुख्य भाषण देंगे। यह स्पष्टीकरण उन पूर्व मीडिया रिपोर्टों के खंडन में आया है जिनमें दावा किया गया था कि एपस्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद सरकार उनके निमंत्रण की समीक्षा कर रही थी। फाउंडेशन ने इन दावों का पूरी तरह से खंडन किया है।













