Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
टीम की इस शानदार जीत पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला पोस्ट लिखा कि यह सिर्फ किस्मत या भगवान का फैसला (God’s plan) नहीं था, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों की दुआओं और उनकी मेहनत का नतीजा है।
टीम का हर खिलाड़ी असली वर्ल्ड चैंपियन है। दरअसल, गौतम गंभीर ने एक्स पर टीम के खिलाड़ियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह सिर्फ भगवान की योजना (God’s plan) नहीं थी, बल्कि यह 1.4 अरब भारतीयों की योजना थी। टीम का हर एक खिलाड़ी असली वर्ल्ड चैंपियन है”। गंभीर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से आग की तरह फैल गया।












