ढाका, बांग्लादेश
सोमवार को बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिससे राजधानी ढाका के एक कॉलेज परिसर में बड़ा हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अपना संतुलन खो दिया और सीधा कॉलेज की इमारत से टकरा गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

20 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
171 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कई का इलाज चल रहा है।
सरकारी अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना स्थल को सील कर दिया गया है। वायुसेना की तकनीकी टीम इस बात की तहकीकात कर रही है कि आखिर विमान में कौन-सी तकनीकी खामी थी।
पीड़ित परिवारों की चीख-पुकार
घटना के बाद अस्पतालों और कॉलेज परिसर के बाहर मातम पसरा हुआ है। कई परिजन अपने बच्चों और प्रियजनों की तलाश में रोते-बिलखते नजर आए।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बांग्लादेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है और घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।
news xprees live













