डीआईजी ने कांवर यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, फुटहिया से अयोध्या बॉर्डर तक

डीआईजी ने कांवर यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, फुटहिया से अयोध्या बॉर्डर तक किया निरीक्षणबस्ती। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज सोमवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री संजीव त्यागी ने फुटहिया चौराहा स्थित कांवरिया महोत्सव पंडाल का भ्रमण किया।इस दौरान डीआईजी श्री त्यागी ने पंडाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर वहां मौजूद अधिकारियों से यात्रा के प्रबंधन के विषय में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने फुटहिया चौराहा से अयोध्या बॉर्डर (घघौवा चौकी) तक कांवड़ यात्रा मार्ग का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट में आने वाले सभी प्रमुख स्थलों, विश्राम स्थलों, जलापूर्ति केन्द्रों, चिकित्सा सहायता बिंदुओं, सुरक्षा चेक पोस्ट एवं यातायात व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्होंने सभी को सतर्क रहने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। श्री त्यागी ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।डीआईजी बस्ती द्वारा दिए गए निर्देशों का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा संपूर्ण यात्रा मार्ग को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles