भदेश्वरनाथ मेले में हाईटेक निगरानी, 2000+ CCTV कैमरे

बस्ती। श्रावण माह में आयोजित शिवरात्रि पर्व व कांवड़ यात्रा के दौरान भदेश्वरनाथ मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिले के आला अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और ड्यूटियों की समीक्षा की जा रही है।

भदेश्वरनाथ मेला क्षेत्र में दो हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से संपूर्ण मेला व कांवर यात्रा मार्ग की 24×7 निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार 250 से अधिक नए हाई-मेगापिक्सल कैमरे लगाए गए हैं, जो नाइट विजन और वॉयस रिकॉर्डिंग जैसी उन्नत सुविधाओं से युक्त हैं। इन कैमरों की सहायता से न केवल कांवरियों के यातायात पर नजर रखी जा रही है, बल्कि यातायात डायवर्जन को भी इन कैमरों के ज़रिये मॉनिटर किया जा रहा है।

एक अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहाँ से अधिकारियों की टीम रीयल टाइम में पूरे मेला क्षेत्र की मानिटरिंग कर रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की गतिविधियों की भी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है और वायरलेस सेट्स के जरिए तुरन्त निर्देश दिए जा रहे हैं।

अधिकारियों द्वारा एक डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया गया है, जिससे संपूर्ण व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाया जा सके। यह व्यवस्था कांवरियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है।

अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे सिस्टम की समीक्षा की और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन का यह प्रयास दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ सतर्कता और सूझबूझ से इस वर्ष का भदेश्वरनाथ मेला एक आदर्श आयोजन बनने की दिशा में अग्रसर

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles