बस्ती के पर्यावरण और पर्यटन स्थलों के विकास की पहल:केंद्रीय मंत्री से मिले पूर्व सांसद, मनवर नदी और वन बिहार पुनरोद्धार की मांग

बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के पर्यावरणीय और पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास से जुड़ा मांगपत्र सौंपा।

द्विवेदी ने अपने पत्र में मनवर नदी की सफाई पर जोर दिया। साथ ही संतरविदास वन बिहार पार्क के पुनरोद्धार और जिले के ऐतिहासिक तालों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में स्थापित संतरविदास वन बिहार पार्क एक समय बस्ती और आसपास के जिलों का प्रमुख पर्यटन स्थल था।

इस पार्क में बाल उद्यान, नौकायन सुविधा, फव्वारा और झील थी। विविध वनस्पतियां इसे विशेष बनाती थीं। मनवर नदी के तट पर स्थित यह पार्क अब उपेक्षा का शिकार होकर जर्जर अवस्था में पहुंच गया है।

पूर्व सांसद ने आग्रह किया कि पार्क का पुनरुद्धार पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखेगा। यह जनता के लिए मनोरंजन और शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र बन सकता है।

द्विवेदी ने चौरी, पचवस और चन्दो जैसे ऐतिहासिक तालों के संरक्षण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ये ताल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। ये प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल भी हैं।

उन्होंने बताया कि इन स्थलों के विकास से जिले की पहचान को नई दिशा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उनकी यह पहल पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles