
रखौना बस्ती ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह सड़क रखौना क्षेत्र से होते हुए सोधिया, उमरिया, मरवटिया, सेमरा, सोनहा राजपुरवा कचूरे नौली मार्ग तक फैली है। राजपुरवा से कचूरे तक का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। इससे आवागमन में समस्या उत्पन्न हो गई है। यह सड़क ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती है।

स्थानीय ग्रामीण रवि पांडे, संजय पांडे, शिवपूजन, रवि उपाध्याय, विपुल और दिलीप ने बताया कि बरसात में आवागमन में अत्यधिक परेशानी होती है। लगभग 20 ग्राम पंचायतों के निवासी इसी सड़क का उपयोग करके ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचते हैं।
सड़क की दयनीय स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
news xprees live











